लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जनसमस्याओं का मौके पर किया समाधान
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने अपने क्षेत्रीय दौरे के अंतर्गत ग्राम पंचायत ईसरदा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान गोठवाल ने ईसरदा में खेड़ा वाले बालाजी तक सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। 
गोठवाल ने सोलपुर, ईसरदा, पार्वतीनगर और देवली के विद्यालयों की छत टपकने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत के आदेश जारी किए। इसके साथ ही शिवाड़, सारसोप एवं ईसरदा के स्कूलों में छात्रों की सुविधा हेतु वाटर कूलर लगाने की भी घोषणा की।