Home latest भाजपा स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को , ध्वजारोहण व संगोष्ठी का...

भाजपा स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को , ध्वजारोहण व संगोष्ठी का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल 2026 को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रातः 7:00 बजे पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version