Home latest भाजपा ने मनाई पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती 

भाजपा ने मनाई पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सनातन की पुनर्स्थापना की अग्रदूत रही रानी अहिल्याबाई होलकर – विशाल पार्थ

भीलवाड़ा (विनोदसेन)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में हुआ।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने कार्यशाला में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताते हुए कहा कि वे भारतीय सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक तीर्थ स्थलों का पुनरूद्धार करवाया, वह भारतीय इतिहास का अद्धितीय अध्याय है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि रानी अहिल्या बाई धर्म के प्रति संवेदनशील थी, उतनी ही न्यायप्रिय थी। वे सुशासन, सामाजिक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों के लिए लोकमाता के रूप में समाज में पूजित एवं प्रतिष्ठित हुई। उन्होंने अपने जीवन में शुचिता एवं सादगी की ऐसी मिशाल कायम की, जिसकी आज भी शपथ ली जा सकती है। महापौर राकेश पाठक ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन काल में अपने पराक्रम के साथ-साथ समाज की कुरीतियों को समाप्त करने और समाज को समर्थ बनाने की दिशा में अभिनंदनीय कार्य किया। कार्यशाला का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने किया। आभार कार्यशाला संयोजक ऋतुशेखर शर्मा ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया, भगवती प्रसाद जोशी, कार्यशाला सहसंयोजक मंजू पालीवाल, सदस्य भगवत सिंह खैराबाद, नंदलाल गाडरी, आरती कोगटा सहित प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, अमित सारस्वत, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अमरसिंह चौहान, गोपाल तेली, महावीर समदानी, घनश्याम सिंघीवाल, लालाराम गाडरी, ललित व्यास, मनीष जांगिड़, आकाश मालावत, ज्योति आशीर्वाद, सुमित्रा पोरवाल, इंदु बंसल, मधु शर्मा एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version