लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतिमा पर माला–पुष्पांजलि अर्पित कर किया श्रद्धांजलि समारोह
पीसांगन (लोक टुडे न्यूज नेटवर्क)।
भाजपा मंडल पीसांगन द्वारा गणपति डिक्स सेंटर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्मजयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माला और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने जताई श्रद्धांजलि
पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़ियां ने महात्मा गांधी को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को नैतिक नेतृत्व का उदाहरण दिया।
उन्होंने लालबहादुर शास्त्री की ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व ने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को सशक्त बनाया।
प्रधान दिनेश कुमार नायक ने गांधी जी के आदर्शों को मानव इतिहास बदलने वाला बताया और कहा कि उनकी सादगी और साहस ने बड़े बदलाव लाने की प्रेरणा दी। मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत पीपाड़ा ने लोकल वोर फोकल के तहत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़ियां, प्रधान दिनेश कुमार नायक, मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत पीपाड़ा, पूर्व प्रधान अर्चना छाजैड, उपप्रधान प्रतिनिधि शिवलाल फामड़ा, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह चौहान, उपसरपंच बद्री प्रसाद साहू, दिनेश शर्मा, प्रवीण महेश्वरी, लोकेश लांबा, जितेंद्र चौधरी, भारत शर्मा, गोपाल गुजराती, टीकम कुमावत, ईश्वर (सोनु) कुमावत, मोहम्मद इस्माईल कुरेशी, दिलराज कुमावत, नंदकिशोर सेवदा, अशोक प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
