लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ तथा सह कार्यालय प्रभारी रजनीश चनाना सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि स्व. भंवरलाल शर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और समर्पित कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उनकी नीतियाँ और विचार आज भी पार्टी को प्रेरणा देती हैं।

















































