लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
21 किलो फूलों की माला और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
गुरला (सत्यनारायण सेन)। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में रोशन मेघवंशी को अनुसूचित जाति (अ.जा.) मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर भाजपा घुमंतू प्रकोष्ठ और घुमंतू जनाधिकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
21 किलो की फूलों की माला से स्वागत
समारोह के दौरान रोशन मेघवंशी का 21 किलो की विशाल फूलों की माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार मालावत, जगदीश दास रंगास्वामी, भागचंद झांझावत, राजकुमार बागरिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति और घुमंतू समुदायों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।



















































