लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
धारियावद (हितेश पालीवाल) – नगर के कल्याणपुरा रोड पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मोड़ पर बिगड़ा नियंत्रण, 40 फीट अंदर तक घुसी गाड़ी
जानकारी के अनुसार लसाडिया रोड से आ रही बोलेरो के चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और रतनलाल जाट व रमेश जाट के मकान का मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए करीब 40 फीट अंदर तक घुस गई।
-
लोहे का भारी गेट भी टक्कर से टूट गया
-
मकान की दीवार को नुकसान पहुंचा

तीन वाहनों को भी लिया चपेट में
बोलेरो घर के चौक तक पहुंच गई और वहां खड़े तीन आइसक्रीम टेम्पो को भी टक्कर मार दी, जिससे उन्हें नुकसान हुआ।
लोगों ने चालक समेत चार को पकड़ा
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बोलेरो चालक सहित चार लोगों को पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ा हादसा टला
घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा और गंभीर हो सकता था।