Home latest बीएसएफ की महत्वपूर्ण पहल: सीमावर्ती क्षेत्र के गांव आनंदगढ़ में सिविक कैंप...

बीएसएफ की महत्वपूर्ण पहल: सीमावर्ती क्षेत्र के गांव आनंदगढ़ में सिविक कैंप का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल अपनी ड्यूटी के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए समय समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित करती रहती है । उसी कड़ी में आज श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर की उपस्थिति में संजय तिवारी कमांडेंट 124 वी वाहिनी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र के गांव आनंदगढ़ में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान गांव आनंदगढ़ और गांव गोरु की हैंडबॉल टीमों के बीच एक हैंडबॉल मैच का आयोजन किया गया और विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी इत्यादि का वितरण किया गया इसके अलावा गांव आनंदगढ़ में एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फ्री मेडिकल दवाईयां उपलब्ध करवाना और सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में सौहार्दपूर्ण भावना को बढ़ावा देना था। डॉक्टर शाहरुख मलावत P H C पूगल और डॉक्टर और डॉक्टर प्रताप सिंह सोडा ,दंतौर P H C और सीमा सुरक्षा बल की मेडिकल टीम के द्वारा लोगो का मेडिकल चेक अप किया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया ।

इसके अलावा 124 वी बटालियन के एरिया में सीमावर्ती गांव के बच्चों को चार सप्ताह का प्री रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग दिया जा रहा था । उन सभी बच्चों को ट्रैकशूट, जूते और कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।इस ट्रेनिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को फोर्सेज में भर्ती होने के लिए शारीरिक परीक्षण की तैयारी करवाना था ।इस कार्यक्रम के दौरान अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल हर परिस्थिति में सीमा वर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी हैं और उसी कड़ी में आज लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन ,सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को परीक्षण की तैयारी करवाई गई।इसके अलावा आपसी भाईचारे और लोगों के दिलों में सौहार्दपूर्ण भावना को बढ़ावा देने के लिए एक हैंडबॉल मैच का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान महेश चंद जाट उपसमादेष्टा इंटेलिजेंस के अलावा 124 वी वाहिनी के अधिकारीगण, आस पास के गांवों के सरपंच , सीमा सुरक्षा बल के जवान भी उपस्थित रहे।गांव के सरपंच तथा अन्य मौजूद लोगों ने सीमा सुरक्षा बल की इस पहल की सराहना की और बीएसएफ के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और इस प्रकार की पहल को भविष्य में भी जारी रखने का आग्रह किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version