Home latest बस्तर, छत्तीसगढ़ से सांसद महेश कश्यप ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़...

बस्तर, छत्तीसगढ़ से सांसद महेश कश्यप ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बस्तर, छत्तीसगढ़ के सांसद महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की और पुन प्रदेशाध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पधारो म्हारो देश की भावना से दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर बस्तर, छत्तीसगढ़ से सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया।

सांसद महेश कश्यप ने प्रदेश कार्यालय की कार्यप्रणाली को समझने के लिए कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, बाड़मेर जिला अध्यक्ष अनन्तराम विश्नोई, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version