लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद से गौतम शर्मा
मुकेश कुमावत अपनी धर्म पत्नी के साथ बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे मायरा
राजसमंद । रिश्तों की पवित्रता और परंपराओं की अनोखी मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब मुकेश कुमावत नामक का युवक अपनी धर्म की बहन का मायरा भरने बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचा। इस दृश्य ने न केवल परंपरा की याद दिलाई, बल्कि शहरवासियों को भी भावविभोर कर दिया।
बता दें कि राजसमंद शहर की गलियों में जब पारंपरिक सजी बैलगाड़ी पर बैठकर मुकेश कुमावत अपनी धर्मपत्नी के साथ निकले, तो लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया। बैलगाड़ी के आगे चल रही डीजे की गाड़ी से बजते सांस्कृतिक गीतों और लोक संगीत ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी सड़कों पर जमा हो गए और इस अनोखी यात्रा का स्वागत तालियों के साथ किया। मायरा कार्यक्रम में पहुंचते ही परिवार और समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।