लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। बागर चौक स्थित छोटी वैदिक कन्या स्कूल के पास पिछले दो माह से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। कम दबाव के कारण जलापूर्ति केवल 5 से 10 मिनट तक ही हो पा रही है, जिससे पीछे के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद बुधवार को मोहल्लेवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मुकेश सोलंकी, नीतू सोलंकी, महेश खेमानी, लवीना खेमानी, विशाल खेमानी, कल्पित भाटी, देवीलाल भाटी, राजेंद्र सिंह भाटी, गीता भाटी और रेखा फुलवानी सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
