Home education बच्चों में टीम अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती हैं प्रतियोगिताएं 

बच्चों में टीम अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती हैं प्रतियोगिताएं 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रघुनाथपुरा में वृत स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा मिडोलिया में 2025-26 वृत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता में 14 वर्षीय वर्ग की कबड्डी, खो-खो, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हुईं।


कार्यक्रम में अतिथि

समापन अवसर पर मंच पर मौजूद रहे –

  • मुख्य अतिथि : कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर

  • विशिष्ट अतिथि : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत

  • अध्यक्षता : किशन गोदारा

साथ ही कार्यक्रम में प्रशासक गोपाल लाल बैरवा, पूर्व सरपंच पन्नालाल खारोल, आनंद तिवाड़ी, ओमप्रकाश जाट, महावीर जाट, प्रभुलाल शर्मा, भैरूलाल रेगर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।


मुख्य अतिथि का संबोधन

नरेंद्र कुमार रेगर ने कहा:

“इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।”


पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के अंत में विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version