Home latest बालाजी को लगाया पोष बड़े का भोग

बालाजी को लगाया पोष बड़े का भोग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के देवरी गांव में श्रद्धालुओं द्वारा बालाजी को पोष बड़े का भोग लगाया गया ।मंदिर समिति के कमलेश जांगिड़ ने बताया कि जनसहयोग एवं समिति द्वारा गांव के बाहर स्थित बालाजी को पोष बडा प्रसादी का भोग लगाया गया। बालाजी को छोले की पकौड़ी हलवा का भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी वितरीत की गई। प्रसादी के लिए बालकों एवं भक्तों की भीड उमड़ पड़ी। इस अवसर पर बालाजी को चोला चढाकर झांकी सजाई गई। भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आयोजन में गिर्राज गुर्जर, कमलेश जांगिड़, खुशी राम गुर्जर, मोनू गुर्जर, पप्पू लाल बैरागी, मनराज गुर्जर, राजा राम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version