- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धौलपुर/सरमथुरा।
वन विभाग ने सरमथुरा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लगातार तीन दिन चले अभियान के दौरान विभाग ने 3 ट्रैक्टर और 3 कंप्रेसर मशीनें जब्त कीं।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई खुर्दिया वनखंड क्षेत्र में की गई। अभियान में खनन माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास किया गया।
वन विभाग की टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान रेंजर देवेंद्र चौधरी, वनपाल सीमा कुमारी सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- Advertisement -

















































