लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम संपन्न किया है। प्रबंध कमेटी निर्माण मंत्री गजानंद बड्जात्त्या ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलाष्ठ कर अभिषेक शांति धारा की गई वार्षिक शांतिधारा पुण्यार्जक रमेशचंद्र सर्राफ रौनक सर्राफ निवाई वाले जयपुर मासिक शांतिधारा सोहनलाल नरेंद्र कुमार मालपुरा की गई ।
उसके पश्चात अभिषेक मंडल उनियारा द्वारा क्षेत्र पर वृक्षारोपण किया । जिसमें विभिन्न प्रकार की किस्म के छायादार पौधे लगाए गए जिसमें बादाम, पाम, नीम, गुलमोहर कई प्रकार के वृक्ष लगाए । और उनकी देखरेख का संकल्प लिया । वृक्षारोपण में आशीष सर्राफ ,मुकेश खुटवाले, संतु जैन ,मनीष जैन, डैनी जैन, अनिल जैन ,हिमांशु जैन, प्रकाश जैन, राजेश जैन, हंसराज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
