- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आमजन की समस्याओं का निस्तारण कर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
सलुम्बर (बीएल जोशी)। जिले के सेमारी में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए माह के प्रथम गुरूवार को सेमारी में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी विभागों द्वारा ग्राम पंचायत में चल रहे किसी भी प्रकार के विकास कार्य में देरी ना हो एवं आमजन से संबंधित किसी भी समस्या का निस्तारण तुरन्त अथवा निर्धारित समयावधि में ग्राम पंचायत स्तर पर किये जायें।
- Advertisement -
















































