Home latest अशोक मित्तल श्री आर्य विद्यापीठ सोसायटी प्रबन्ध कमेटी अध्यक्ष निर्वाचित

अशोक मित्तल श्री आर्य विद्यापीठ सोसायटी प्रबन्ध कमेटी अध्यक्ष निर्वाचित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

– उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार गुप्ता,मंत्री पद पर अजय अग्रवाल मंत्री निर्वाचित

भुसावर। श्री आर्य विद्यापीठ सोसायटी की प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एव मंत्री सहित आधा दर्जन पदाधिकारियों के पदों के चुनाव मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी राजेश मित्तल एडवोकेट की देख में हुए,जिस प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष पद पर भरतपुर निवासी अनिल गोयल एडवोकेट एवं अलवर निवासी अशोक मित्तल के मध्य मुकाबला हुआ। गोयल एवं मित्तल को 12-12 मत प्राप्त हुए और पर्ची के आधार पर अशोक मित्तल विजयी रहे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भरतपुर के शहद उत्पादन जगत के उद्योगपति रामकुमार गुप्ता,मंत्री पद पर भुसावर निवासी अजय कुमार अग्रवाल,उप मंत्री पद पर भुसावर निवासी सत्येन्द्र कुमार गुप्ता,हिण्डोन सिटी निवासी कोषाध्यक्ष पद पर रमेशचन्द गुप्ता तथा अंकेक्षक पद पर निठार निवासी लक्खीराम मीणा निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी एड. राजेश मित्तल ने बताया कि प्रबन्ध कमेटी के 21 सदस्यों के निर्वाचन के बाद 24 जून को महिला वर्ग के दो तथा एसटी वर्ग के एक सदस्य पद का चुनाव कराया गया,जिसमें महिला वर्ग में अलका मित्तल,प्रियका गोयल एवं संगीता मित्तल के मध्य चुनाव हुआ,जिसमें प्रिंयका गोयल एव संगीता मित्तल विजयी रही,जबकि एसटी वर्ग में लक्खीराम मीणा निर्विरोध चुने गए। प्रबन्ध कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी राजेश मित्तल ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर एड. अनिल गोयल,उद्योगपति मोहनलाल भट्टा वाले,समाजसेवी विनय कुमार अग्रवाल,सुशान्त सिंघल, सिंघल,सुधीर गुप्ता,मनोज मित्तल,चन्द्रप्रकाश अवस्थी,दीनदयाल सिंघल,डॉ.लोकेश जिन्दल, उद्योगपति मनोज कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया में निवार्चन अधिकारी राजेश मित्तल,सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सर्राफ,चन्द्रशेखर लवानियां,सचिन अग्रवाल सहित विद्यापीठ सोसायटी में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी आदि का सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version