Home latest अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गोड ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से सावन लहरियों पर...

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गोड ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से सावन लहरियों पर दी जोरदार प्रस्तुति

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतमशर्मा राजसमन्द

देवगढ़ के आजना महादेव मंदिर परिसर पर अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गोड ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से सावन लहरियों पर दी जोरदार प्रस्तुति  

राजसमन्द। अंतर्राष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला महासभा राजसमंद द्वारा सावन का लहरियां महोत्सव अंजनेश्वर महादेव मंदिर देवगढ़ बड़े धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें समाज की अनेक महिलाओं ने भाग लिया ,कांकरोली,नाथद्वारा ,आमेट तहसील से समाज की महिलाओं ने वन भ्रमण में चकाचक महादेव के दर्शन लाभ के साथ ही उड़ेश्वर महादेव ,कोटेश्वर महादेव,वेवर महादेव आमेट में दर्शन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और अंजनेश्वर महादेव पहुंचकर लहरियां महोत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने लहरियां के पारंपरिक परिधानों में सज संवरकर लहरियां गीतों , तथा भजनों का आनंद लिया और महिलाओं की समाज में भादीरदारी बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा की गई कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सपना शर्मा,उपाध्यक्ष लता श्रोत्रिय ,महामंत्री दिव्या उपाध्याय ,लीना शर्मा निर्मला शर्मा गिरजा शर्मा निशा शर्मा रंजना शर्मा अरुणा शर्मा ,गायत्री शर्मा सरोज शर्मा सरिता शर्मा दीपिका शर्मा भावना शर्मा ,सुमित्रा शर्मा,कल्पना शर्मा, फुला देवी आदि कई महिलाएं मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version