Home latest आँगई थाना क्षेत्र में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की सघन...

आँगई थाना क्षेत्र में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरमथुरा (धौलपुर) | मोहित गर्ग

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार धौलपुर जिले के आँगई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया।

आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस जवानों की टीम ने हाईवे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ उनके दस्तावेजों की भी गहनता से पड़ताल की गई।

नाकाबंदी अभियान के निरीक्षण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाकाबंदी पॉइंट का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष नाकाबंदी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version