लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी रहे उपस्थित
जयपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जेईसीसी सीतापुरा में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी ‘नव विधान : न्याय की नई पहचान’ का विधिवत उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उन्होंने नए कानूनों से संबंधित प्रक्रियाओं का लाइव डेमो देखा और इसकी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी की विशेषताएँ:
-
न्यायिक प्रक्रिया को 3 चरणों और 10 जोन में मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया।
-
अपराध की सूचना से लेकर अंतिम न्यायिक निर्णय तक की संपूर्ण प्रक्रिया का डेमो।
-
प्रदर्शनी का ले-आउट “न्याय प्रथम” सिद्धांत पर आधारित।

तीन चरणों की झलक:
-
शिकायत और जांच प्रक्रिया — कंट्रोल रूम, सीन ऑफ क्राइम और पुलिस स्टेशन मॉडल।
-
वैज्ञानिक व कानूनी सत्यापन — हॉस्पिटल, एफएसएल और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ऑफिस।
-
न्यायिक चरण — जिला न्यायालय, प्रिजन, हाई कोर्ट और नए कानूनों का विवरण।

⚖️ नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख बिंदु:
-
अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पीड़ित केंद्रित न्याय।
-
ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, ई-प्रोसिक्यूशन और साइबर अपराध नियंत्रण।
-
औपनिवेशिक कानूनों का अंत और आधुनिक तकनीक का समावेश।
-
समयबद्ध निस्तारण और सुधारात्मक प्रावधानों से त्वरित न्याय।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एफएसएल के 56 वाहन और महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग के लिए 100 स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 


















































