अमेरिका के टैरिफ वार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

0
93
- Advertisement -

जनसमस्या निवारण मंच ने खोला मोर्चा

लोकटुडे न्यूज़ नेटवर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा भारत पर टैरिफ थोपे जाने के फैसले का देशभर में विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में जनसमस्या निवारण मंच ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए जनजागरण अभियान की शुरुआत की है।

मंच के अध्यक्ष सूरज सोनी ने कहा कि ट्रंप सरकार के इस टैरिफ वार का सामना करने और इसे प्रभावहीन बनाने के लिए हर भारतीय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंच के कार्यकर्ता अब टोलियों में गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

अभियान के दौरान लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और अमेरिका की तानाशाही नीतियों के खिलाफ खड़ा होने की अपील की जाएगी।

सोनी ने कहा कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रहित का प्रश्न है और भारतवासी विदेशी दबावों के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here