Home latest अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का आगाज

अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का आगाज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।(रूपनारायण सांवरिया)
अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का रविवार को यूथ हॉस्टल जयपुर में आगाज हुआ। सदस्यता अभियान की शुरुआत में सीपी महेंद्रा ने संगठन के निर्माण एवं इसके उद्वेश्य पर प्रकाश डालते हुए राजस्थान खटीक समाज से इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महेंद्रा ने अपने संबोधन में बताया के इस संगठन ने संत दुर्बल नाथ महाराज को राष्ट्रीय संत घोषित करवाने का कार्य किया। आम लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान करते हुए सीपी महेंद्रा ने कहा के आम जन को संगठन से जुड़ाव लगे इसके लिए सदस्यता शुल्क 100/ रुपए रखी गई है,इस राशि को समाज के युवाओं की शिक्षा और उसके सरकारी नौकरियों की तैयारियों पर खर्च किया जाएगा।

सदस्यता अभियान के बाद जो सदस्य बनेंगे वे सदस्य ही तय करेंगे के संगठन के अध्यक्ष और महा मंत्री कौन होगा यह लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाएंगे। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश खटीक समाज के जिला अध्यक्ष निवर्तमान ने अपने अपने विचार रखे इसमें यह प्रस्ताव निकल कर आया के सदस्यता अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करे जो अन्य राज्यों से हो और सदस्यता अभियान के उद्देश्यों को आम खटीक समाज के व्यक्ति को समझा कर उसे संगठन से जोड़ा जाए। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कान जी गोल्ड मेन ने भी अपने विचार रखे। अखिल भारतीय खटीक समाज के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमने खटीक समाज को जोड़ा है,इसका उदाहरण है आज उपस्थित पूरे राजस्थान से आए लोग जो बाड़मेर,जैसलमेर,जोधपुर से हो या नागौर से आए हो यह ही संगठन की ताकत है मन से मन को जोड़कर हम चल रहे है समाज को दिल से जोड़ने का काम हमारे अखिल भारतीय खटीक समाज संगठन ने किया।

और इसी तर्ज पर हमारा सदस्यता अभियान चलेगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंदेल ने कहा कि भले की हमारी संख्या कम हो लेकिन हमारे कार्य में समाज हित सर्वोपरि रखने वाले लोगों को जोड़ना होगा जिससे खटीक समाज को आगे बढ़ाया जा सके। हमारे संगठन में काम करने वाले का सम्मान करना होगा जिससे ऐसे लोगों को प्रोत्साहन मिल सके। आखिर में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल चंदेल ने आए हुए लोगो से आह्वान किया के उन लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़े जो खटीक समाज के विकास के लिए तत्पर रहे। साथ ही सदस्यता अभियान में भाग लेने आए हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version