Home latest अजमेर के चौराहों पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे

अजमेर के चौराहों पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए होगी विशेष निगरानी- देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष ने ली पुलिस अधीक्षक एवं पुलिसृ अधिकारियों की बैठक

अजमेर(नितिन मेहरा)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि अजमेर में अच्छी पुलिसिंग के लिए सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं। शहर में बांग्लादेश एवं रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए भी पुलिस गश्त एवं नफरी बढ़ाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शहर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए। सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराधी पहचान में आ सके। अजमेर में बांग्लादेशी एवं रोहिग्या घुसपैठियों की जानकारी लगातार सामने आती रहती है। इससे अजमेर में अपराधों की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इन अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएं। दरगाह सम्पर्क सड़क, तारागढ़, अन्दरकोट, रातीडांग एवं चौरसियावास आदि क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। देवनानी ने निर्देश दिए कि कई अवैध घुसपैठिए खानाबदोश एवं घरेलू नौकर एवं अन्य फुटकर मजदूरी आदि कांमों में लग जाते है। इनकी पहचान कर कार्यवाही की जाएं। अजमेर के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से बिकने वाले नशे का कारोबार भी हो रहा है। कई जगह पर इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आती है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। उन्होंने आनासागर पुलिस चौकी को भी अन्यत्रा स्थान पर शिप्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस अधिकारी व सिपाहियों के पद रिक्त हैं वहां पर उन्हें भरा जाएं।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर में चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य अपराधों की जानकारी लगातार आ रही है। इन पर रोकथाम के लिए पुलिस गश्त एवं नफरी को और ज्यादा मजबूत करें। प्रमुख चौराहों एवं अन्य स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएं। जिन स्थानों पर वारदातें लगातार हो रही है। वहां पर विशेष नजर रखी जाएं। आनासागर चौपाटी, सागर विहार पाल एवं रेस्टोरेन्ट आदि में नियमित रूप से चैकिंग हो तथा पाल पर गार्ड लगाई जाएं। रात्रि में गश्त की व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। अजमेर में ट्रेफिक को तेज करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर काम किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version