लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर- आम लोगों को राहत देने के लिए अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हेल्प लाइन 181 को और मजबूत करने के लिए आईएएस अफसरों की भी जनसमस्याएं सुनने की डयूटी लगाई है।
सीएस ने जारी किए आदेश
जानकारी के मुताबिक ये अधिकारी सेक्रटरी से लेकर एसीएस रैंक के है। सभी अफसर अलग- अलग दिन सचिवालय में 181 कॅाल सेंटर पर बैठेंगे और एक अफसर कम से कम 10 लोगों के कॅाल रिसीव करके समस्या समाधान करेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव श्रीनिवासन ने एक आदेश जारी किया है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी 181 कॅाल सेंटर पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी थी। इसके लिए 4 मार्च से 28 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सिंह, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल, संदीप वर्मा, कुलदीप रांका समेत तमाम सीनियर अधिकारी।
