लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीलम नावरिया सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जे. के . लोन अस्पताल को प्रशस्ति एवं स्मृति चिन्ह देकर देकर उनके द्वारा दिखाई बहादुरी सूझ बूझ को सलाम किया। गौरतलब है के 27 जुलाई को जे. के. लोन अस्पताल के ICU में अचानक लगी आग को समय रहते नीलम नावरिया द्वारा बहादुरी और सूझ बूझ दिखाते हुए आई सी यू में वेंटिलेटर पर भर्ती गंभीर बच्चों को समय रहते दूसरी जगह शिफ्ट करने आई सी यू के रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों की मदद से दूसरे सुरक्षित वार्ड में पहुंचा कर गंभीर नुकसान होने से बचाया था।
इसी आपदा प्रबंधन के साथ उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रशंसनीय सेवाओं के लिए राज्य सरकार की और से इकबाल खान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग,एवं डॉ. नरेश गोयल अतिरिक्त निदेशक
रिसर्च एवं प्लानिंग राजमेस द्वारा नीलम नावरिया को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर सम्मानित किया गया।










































