लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान सेवा केंद्र, श्री सुखसागर धाम की ओर से निकटवर्ती बधाल स्थित प्रिंस कॉलेज में शनिवार 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चार दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान योग शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के दौरान चारों दिन केंद्र के संस्थापक श्री सुखदेव जी महाराज का मार्गदर्शन साधकों को प्राप्त होगा। शिविर संयोजक गिरधारी जी महाराज एवं सहसंयोजक धर्मेंद्र जी महाराज ने बताया कि यह शिविर आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण के उद्देश्य को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि शिविर का उद्घाटन सत्र शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे प्रारंभ होगा। शिविर में कक्षा 6 अथवा 12 वर्ष से अधिक आयु के साधक भाग लेंगे। शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी व्यवस्था प्रमुख गोपाल लाल प्रजापत, मंढा द्वारा निभाई जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
