- लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ग्रामीण क्षेत्र में होली दहन बड़े धूमधाम से किया शांतिपूर्ण होली दहन हुआ
गांव में रात 9:00 बजे बाद, तो जयपुर परकोटा में रात्रि 1:30 बजे किया होलिका दहन
पादूकलां (नागौर ), पादूकलां कस्बे सहित आसपास ग्रामीण आंचल में सोमवार को होलिका दहन पंडित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। कस्बे के मुख्य होली दहन चारभुजा मंदिर के सामने श होली दहन किया गया पूजारी कैलाशदास वैष्वणव ने वैदिक उच्च मंत्रों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर देशव गांव खुशहाली कामना की सोमवार को देर शाम 9:01 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन सरपंच रामप्यारी देवी सरपंच प्रतिनिधि शिवजी राम फड़ौदा ने विधिवत पूजा अर्चना कर होलिका दहन गाजे बाजे के साथ किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 9:01 बजे शाम होलिका दहन किया गया शांतिपूर्ण गाजे-बाजे के साथ होलिका दहन किया गया शांति व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस थाना पादूकलां थाना अधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में पुलिस हेंडकांस्टेबल मानसिंह मीणा शांतिपूर्ण होली दहन संपन्न हुआ होली के पर्व पर गेर नृत्य की धूम आसपास के ग्रामीण राजस्थानी वेशभूषा के अंदर नृत्य कर रहे बेड़ा बताई में युवा शक्ति नागरिक डांडिया गेर नृत्य किया जा रहा है।
इसी प्रकार रियांबड़ी में भी होली दहन शांतिपूर्ण मेवडा में सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित होली दहन विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया पंडित सुरेश व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होली दहन किया। अच्छीनाथ जी महाराज मंदिर के महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथजी महाराज ने होली की विधिवत पूजा अर्चना कर गांव और देश में खुशहाली की कामना की।














































