Home latest आबूरोड में नाले पर अवैध कब्जा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज संस्था का निर्माण ध्वस्त

आबूरोड में नाले पर अवैध कब्जा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज संस्था का निर्माण ध्वस्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही: आबूरोड क्षेत्र में सरकारी नाले की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम दानवाव में नाले बिलानाम भूमि पर बहुमंजिला भवन के लिए आरसीसी फाउंडेशन भरकर निर्माण किया जा रहा था।

इस पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया। मौके पर विभाग ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जांच में पाया गया कि यह निर्माण प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज संस्था के नाम पर किया जा रहा था और सरकारी नाले की भूमि पर कब्जा और निर्माण हुआ है।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका अभी लंबित है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version