Home latest राष्ट्रीय लोक अदालत: 532 प्रकरण निस्तारित, 1.51 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित

राष्ट्रीय लोक अदालत: 532 प्रकरण निस्तारित, 1.51 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कठूमर (अलवर), रिपोर्टर: संजीव बंसल:

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

तालुका मुख्यालय कठूमर में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल, राजस्व अधिकारी भानु प्रताप सिंह (तहसीलदार) और सदस्य अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1517 प्रीलिटिगेशन, 713 लंबित प्रकरण और 36 राजस्व प्रकरण चिन्हित कर रैफर किए गए थे। इनमें से 330 प्रीलिटिगेशन, 170 लंबित प्रकरण और 32 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए।

प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 97,37,000 रुपये और लंबित प्रकरणों में 54,34,022 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। कुल मिलाकर 532 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 1,51,71,022 रुपये का अवार्ड पारित हुआ।

इस अवसर पर रीडर महेश चंद शर्मा, उमेश कुमार सिंघल, अमित सिंह, दौलतराम मीणा, लोकेश कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, योगेश चौहान, बैंक अधिकारी सर्वदमन शर्मा, पवन पाराशर, मुकेश गर्ग, उपेन्द्र पाल सिंह, रवि कुमार मीणा, सौरभ ऐरन, मनोज कुमार मीणा, कंवर सिंह मीणा तथा विद्युत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version