लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक): शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनियारा कस्बे में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। जयपुर से सवाई माधोपुर जा रही कार और एसयूवी की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उनियारा बाईपास की पुलिया के पास हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिया की दीवार से टकरा गई।
मृतक की पहचान हनुमान पुत्र हरिश्चंद्र सेन, निवासी कुश्तला, सवाई माधोपुर के रूप में हुई। दुर्घटना में मृतक के परिवार की डेढ़ वर्षीय बालिका वैष्णवी, नीतू, लड्डू, शीला, गुनगुन और जीवन समेत छह लोग घायल हो गए।
घायलों को उनियारा सामुदायिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा।