Home latest 85 शहीद वीरांगनाओं और उनके परिजनों को किया सम्मानित

85 शहीद वीरांगनाओं और उनके परिजनों को किया सम्मानित

0

 

 

शहीद वीरांगनाओं का किया सम्मान 

खैरथल। (नवीन जेवरिया) मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र की इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधू अंजलि यादव के मुख्य आतिथ्य में मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र की शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुण्डावर पूर्व सैनिक लीग एवं भाजपा नेत्री अंजलि यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

कार्यक्रम में करीब 85 शहीद वीरांगनाओं, उनके माता-पिता और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का महाविद्यालय निदेशक शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा एवं महाविद्यालय परिवार ने माल्यार्पण कर साफा पहना प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अंजली यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वो खुद सैनिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक सैनिक अपनी जान देकर भी मातृभूमि की रक्षा करता है। हमारे सैनिकों की बदौलत ही हम चैन सुकून की नींद सो पाते हैं। हम शहीदों की सहादत का मोल कभी नहीं चुका सकते। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री उम्मेद भाया ने सैनिकों के त्याग- तपस्या एवं बलिदान को देश हित में बताते हुए शहीदों का मान सम्मान हमारा कर्तव्य बताया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन हजारी लाल गुर्जर, उम्मेद भाया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह सांवरिया,जिला अध्यक्ष मान सिंह मीणा, संरक्षक कैप्टन हजारीलाल चौधरी, कैप्टन जगदीश प्रसाद,
कैप्टन हनुमान यादव, कैप्टन दयाराम, सुबेदार राधेश्याम, सुबेदार रघुवीर, हवलदार दिलबाग सहित बड़ी संख्या में सैनिकों के परिजन एवं महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version