Home crime राजकीय जिला अस्पताल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण

राजकीय जिला अस्पताल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पुलिस कर रही है जांच

कुचामन सिटी।

शहर के राजकीय जिला अस्पताल के पीछे एक बार फिर भ्रूण मिलने का शर्मनाक मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि यह भ्रूण किसी नवजात शिशु का है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि इसे किसी अनैतिक और अवैध तरीके से समाप्त किया गया है। संभव है गर्भपात के बाद यह भ्रूण फेंका गया है। अब कौनसे चिकित्सकों ने यह गर्भपात करवाया है, उसकी भी जांच आवश्यक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी गली में पहले भी कई बार भ्रूण मिल चुके हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के चलते न तो कभी कोई गंभीर जांच हुई, न ही किसी पर ठोस कार्रवाई।

हाल ही में हुई थी सोनोग्राफी केंद्र पर छापेमारी :-

महज कुछ दिन पहले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की महानिदेशक डॉ. भारती दीक्षित के निर्देश पर राज्य PCPNDT (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) टीम ने कुचामन सिटी के एक सोनोग्राफी केंद्र पर छापा मारा था। इस दौरान खुलासा हुआ कि ₹70,000 की मोटी रकम लेकर भ्रूण की लिंग जांच करवाई जा रही थी, जो कि कानूनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इस मामले में एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया और डॉक्टर पर भी संदेह जताया गया था। लेकिन अब ताजा घटना ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस पूरे नेटवर्क में गहरी साजिश और मिलीभगत छुपी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भ्रूण मिलने की घटनाओं को लेकर न प्रशासन जागरूक है और न ही स्वास्थ्य विभाग गंभीर। ना तो मौके पर कोई वैज्ञानिक जांच की जाती है, न सीसीटीवी फुटेज की छानबीन होती है, और न ही आस-पास के अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की कोई पड़ताल की जाती है।

लोगों को आशंका है कि यह घटनाएं किसी अवैध गर्भपात नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं, जो अब भी खुलेआम संचालित हो रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है यह शिशु का भ्रूण करीब 7 से 8 माह का है।

माँग उठी – हो उच्चस्तरीय जांच

स्थानीय समाजसेवियों, महिला संगठनों और युवाओं ने इस शर्मनाक घटना के विरोध में प्रदर्शन करने और उच्चस्तरीय जांच की माँग उठाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version