Home latest 28 अप्रेल को जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों...

28 अप्रेल को जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों हेतु गेदर द्वारा मीटिंग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आगामी 28 अप्रेल,2025 को राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर स्थित रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।उक्त संविधान बचाओ रैली के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु स्थानीय सर्किट हाउस में इस कार्यक्रम के प्रभारी व सूरतगढ़ विधायक  डूंगरराम जी गेदर के सानिध्य में शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई।इस मीटिंग को सम्बोधित करते गेदर ने कहा कि आगामी 28 अप्रेल को जयपुर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ नेतागण सम्बोधित करेंगे।उक्त संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित लोकसभा प्रत्याशियों, वर्तमान व पूर्व विधायको को प्रत्येक विधानसभा से 250 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का टारगेट तय किया।उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल की कार्यकारिणी तथा बूथ अध्यक्षो का रैली में पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है।प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा उनके लिए आई कार्ड भी छपने की प्रक्रियाधीन है, सो उन्हें आई कार्ड देने का प्रावधान भी किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैली में भाग लेने वाले कांग्रेसजनों एवं उनके वाहनों की संख्या की सूची 27 अप्रेल सांय 06 बजे तक सम्बन्धित समन्वयकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर आवश्यकरूप से प्रेषित करनी है।जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में दोनों जिलाध्यक्षों के अलावा पूर्व मन्त्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, डॉ राजेन्द्र मूण्ड,डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद,डॉ प्रिति मेघवाल,सुषमा बारूपाल,आनन्दसिंह सोढा, मदनलाल चौहान, रामरतन डेलू,पन्नालाल मेघवाल,हेतराम गोदारा, शिवलाल मेघवाल,गिरधारीलाल प्रजापत, राम भादू, राहुल जादूसगत, अकरम अली, एजाज पठान, अर्जुनराम कुकणा, रामप्रताप भादू, अरुण थोरी, शांतिलाल सेठिया, राधेश्याम उपाध्याय, शर्मिला पंचारिया,मुबारक हुसैन, भंवरलाल, ओमप्रकाश सियाग, भवानी सिंह, गौरव यादव, अनिल सारडा, बृजरत्न पंचारिया सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Previous articleकानून करेगा अपना काम
Next articleभाजपा की जिला स्तरीय विचार गोष्ठी आयोजित
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version