- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के सुपरविजन में, थानाधिकारी वेदपाल शिवरान की टीम ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 11 गुमशुदा/चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 2.40 लाख रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई के साथ ही वास्तविक मालिकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। उल्लेखनीय है कि CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर अब तक थाना कोतवाली नागौर द्वारा कुल 131 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।
नागौर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर दर्ज कर मोबाइल फोन को ब्लॉक करवाएं।
- Advertisement -


















































