Home latest 16 मार्च को पैपा के होली स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानरंजन” के...

16 मार्च को पैपा के होली स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानरंजन” के पोस्टर का निगम आयुक्त ने किया लोकार्पण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। यूडी टैक्स, लाडो प्रोत्साहन योजना, आरटीई इत्यादि संबंधित अपडेशन के लिए प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा 16 मार्च 2025 को डागा चौक स्थित बीकेवी महेश्वरी पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम “ज्ञानरंजन” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल, पत्रकार विरेन्द्र आभाणी एवं शिक्षक विष्णु नायक ने किया। इस दौरान कमिश्नर मयंक मनीष ने यू डी टेक्स विषय को कार्यशाला में सम्मिलित करने के लिए पैपा का आभार व्यक्त किया। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा यू डी टैक्स से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी तथा उपस्थित संभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाडो प्रोत्साहन योजना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी जाएगी।खैरीवाल के मुताबिक आरटीई एवं पी एस पी विभाग के अधिकारियों द्वारा आरटीई, मान्यता, क्रमोन्नति इत्यादि संबंधित अपडेट्स दिए जाएंगे तथा जिज्ञासाओं का समाधान बताया जाएगा। इस अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version