Home latest 11 जुलाई को जयपुर में होगी आईसीएसआई की स्टेट कॉन्फ्रेंस

11 जुलाई को जयपुर में होगी आईसीएसआई की स्टेट कॉन्फ्रेंस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसीएस दिवस पर उभरते डिजिटल टूल्स और एआई तकनीकों पर मंथन

जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एनआईआरसी जयपुर चैप्टर द्वारा होटल व्रीसा में “प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरीज (पीसीएस) डे सेलिब्रेशन” के उपलक्ष्य में एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का विषय “इमर्जिंग टूल्स एंड टेक्निक्स फॉर पीसीएस” रहा, जिसमें कॉर्पोरेट जगत और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने बदलते वैश्विक परिवेश में कंपनी सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नई तकनीकों और डिजिटल टूल्स को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर एनआईआरसी के चेयरमैन सीएस संतोष पांडेय और सचिव सीएस राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।

सेमिनार के दौरान सीएस संतोष पांडेय ने घोषणा की कि 11 जुलाई 2026 को जयपुर में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, कंपनी सेक्रेटरीज और विशेषज्ञ भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र में राजस्थान के राज्यपाल के एडीसी सक्षम अग्रवाल भी मौजूद रहे।

पहले तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता मितेश राठौड़ ने “अपॉर्चुनिटी फॉर कंपनी सेक्रेटरीज इन रेरा” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में “यूज़ ऑफ एआई टूल्स इन सेक्रेटेरियल ऑडिट एंड अदर सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज” विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा का संचालन सीएस विकास वर्मा ने किया, जबकि पैनलिस्ट के रूप में सीएस ताराचंद शर्मा, सीएस रुचि मित्रा, सीएस सुनीता गर्ग और सीएस वैभव अग्निहोत्री ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा और रजत कुमार गोयल ने किया। अंत में जयपुर चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version