Home latest 10 दिवसीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर शुरू

10 दिवसीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर शुरू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग द्वारा विशिष्ठ संगठन योजनांतर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क अंतरंग आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर शुरू किया गया ।शिविर में मुख्य अतिथि उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ हनुमान प्रसाद मीणा ,डॉ शिवचरण मीणा एवं पेंशनर समाज के अध्यक्ष ओंकार सिंह नरुका ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप जला कर शिविर की शुरुआत की ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विभाग के सहायक निदेशक डॉ नरेश कुमार जोशी ,बालकिशन शर्मा, रमेश गुर्जर, डॉ कैलाश नागर,नमोनारायण गौतम ,डॉ रामहेत ,योगेश शर्मा,डॉ अस्मत बानो,डॉ रेणु कुमारी ,डॉ लक्ष्मी, डॉ राजकुमारी तथा उपप्रधान जगदीश थे ।अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा प्रभारी डॉ प्यारेलाल मीणा डॉ राधेश्याम जोशी,डॉ मीठालाल तथा डॉ धर्मराज मीणा ने की ।शिविर में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।शिविर प्रभारी डॉ रामहेत मीणा ने शिविर के बारे मैं विस्तार से जानकारी एवं बीमारियों के शारिरिक प्रभाव, उनके उपचार आदि के बारे मैं बताया ।

शिविर में सामान्य रोगों के 132 रोगियों का पंजीयन किया गया ।जबकि पंचकर्म चिकित्सा से 67 ,अग्निकर्म चिकित्सा से 10 ,योग से लाभान्वित 42 तथा ऑपरेशन के लिए 20 रोगियों को भर्ती किया गया ।शिविर में सुबह से ही उपचार करवाने वाले रोगी एवं उनके परिजनों की भीड़ नजर आई ।शिविर में कृष्ण बिहारी शर्मा ,रविशंकर शर्मा, मदनमोहन आंकड़ ,रघुनंदन सिंह नरुका ,मंजू यादव, अनिलकुमार,भारती कुमावत, सुनील कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे ।मंच संचालन राम गोयल एडवोकेट ने किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version