लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल । ( नवीन कुमावत ) । जन्मभूमि सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय कुंदन सिंह शेखावत (रामजीपुरा खुर्द) के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई।
स्व. कुंदन सिंह के पिता दिलीप सिंह शेखावत को आर्थिक सहायता के रूप में 61, 500 रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर पूर्व मिंडा सरपंच नारायण सिंह शेखावत, जन्मभूमि सेवा फाउंडेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जितेंद्र सैन, एडवोकेट मनोज कुमार देगड़ा, समाजसेवी संजय चांदीवाल, भंवरसिंह रामजीपुरा एवं जगमाल सिंह रामजीपुरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।।
