लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कामां । (हरिओम मीणा) आदर्श विद्या मन्दिर काँमा में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा कांमा की बैठक आयोजित हुई बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की कार्य कारिणी का गठन राजुद्दीन कुरैशी जिलाअध्यक्ष डीग के मुख्य अतिथि एवं निर्वाचन अधिकारी संजीव खंडेलवाल व सह-निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र जांगिड़ की देख रेख में आयोजित की गई जिसमें टीकम गोस्वामी व महेन्द्र गुप्ता के सहयोग से निविरोध निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। जिसकी नवीन कार्यकारिणी गठित कर सभी जिम्मेदार शिक्षकों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
शिक्षक संघ अध्यक्ष सुंदरलाल चौहान के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से फूल माला व साफा वांधकर स्वागत सम्मान किया व शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
जिला अध्यक्ष राजुद्दीन कुरैशी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम शाखा कामां की टीम गठित की गई है जिसमें सभाध्यक्ष इमरत लाल, उपसभाध्यक्ष अवधेश, अध्यक्ष सुन्दर लाल चौहान,उपाध्यक्ष 5 लोकेश कुमार,मंत्री घनश्याम शर्मा, महिला मंत्री हेमलता चौधरी,कोषाध्यक्ष – देशराज, संगठन मंत्री अंकुश मीणा,संयुक्त मंत्री – योगेश कुमार,ब्लाक प्रवक्ता अरविन्द,अध्यापक प्रतिनिधि अभिषेक त्यागी, नीर्वाचन अधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी हरिओम मीणा ,इस कार्यक्रम में विष्णु यादव, फूलकेश मीणा, सतेन्द्र सिंह, अंजना कताना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
