Home latest पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने लगाया मुख्यमंत्री गहलोत पर आरएलपी को प्रोत्साहित...

पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने लगाया मुख्यमंत्री गहलोत पर आरएलपी को प्रोत्साहित करने का आरोप

0

इशारों में आरएलपी को बढ़ाने का लगाया आरोप

बायतु ।पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है उनका कहना है कि राजस्थान में तीसरी पार्टी की तौर पर उभर रही एक पार्टी हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत द्वारा ही प्रोत्साहित है ।उन्होंने इस बात को फिर दोहराते हुए कहा कि मैं खुले मंच से इस बात को कह रहा हूं कि जिस तीसरी पार्टी को राजस्थान में पनपाया जा रहा है उसके पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ही हाथ है वही उसको आगे बढ़ा रहे हैं।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/12/VIDEO_b96c5777-0fd6-4a84-9bcb-87b950772816.mp4

हरीश चौधरी ने एक सामाजिक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरी पार्टी के पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ही हाथ है। उनका सीधा सा इशारा हनुमान बेनीवाल की आरएलपी पार्टी पर था। यही नहीं उन्होंने कहा कि चाय विरात्रा माता जी का मंदिर हो, या फिर खेमा जी का मंदिर हो, मैं यह बात कहीं भी जाकर कह सकता हूं। चाहो तो उस तीसरी पार्टी का लेखा-जोखा निकला कर देख लो ,उसके पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ही हाथ पर आएगा। उन्होंने यह बड़ा हमला अभी हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से लौटने के बाद एक कार्यक्रम में किया। आपको बता दें कि जब से हरीश चौधरी को मंत्री के पद से हटाया गया है, तब से वे खुलकर अशोक गहलोत की खिलाफत कर रहे हैं ।हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरीश चौधरी दोनों साथ साथ में चले थे। लेकिन उसके बावजूद और खुद राहुल गांधी के निर्देश के बावजूद दोनों नेताओं के बीच का मतभेद अभी दूर नहीं हुआ है। अब हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी से मुख्यमंत्री का नाम जोड़कर उन्होंने एक बड़ा धमाका किया है। हालांकि उन्होंने पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका निशाना आरएलपी पर ही था। यह लोगों को समझ में भी आ गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version