Home latest भाजपा के बड़े नेता से परेशान होकर एक पुलिस अफसर ने मांगा...

भाजपा के बड़े नेता से परेशान होकर एक पुलिस अफसर ने मांगा तलाक

0

जयपुर । भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी की कारगुजारियों से परेशान होकर एक राजस्थान पुलिस के अधिकारी ने अपनी पत्नी से तलाक मांगा है। कोर्ट में पेश किए गए तलाकनामा में मुख्य कारण उन्होंने भाजपा नेता को बताया है कि नेताजी के कारण की उनकी गृहस्ती खतरे में है और उन्हें तलाक दिया जाए। हालांकि पुलिस अधिकारी ने बीजेपी के बड़े नेता का नाम का खुलासा नहीं किया है । लेकिन उनका आरोप है कि उन पर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है और उनका नाम पहले भी कई महिलाओं के साथ जुड़ा रहा है ।ऐसे में उनकी धर्मपत्नी का नाम भी नेताजी के नाम के साथ जोड़ा जाने लगा है ।जिसको लेकर वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है,और परेशान हैं और इस आधार पर तलाक लेने के हकदार है। यही नहीं पुलिस अधिकारी ने भाजपा के बड़े नेता के खिलाफ संघ मुख्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से भी शिकायत की है । इसके पूर्व भी इस नेता का नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया है । मामला बीएल संतोष और अमित शाह तक पहुंच गया है। जब से यह बात सामने आई है, भाजपा मुख्यालय में चर्चा जोरों पर है कि आखिरकार नेताजी की छुट्टी कब से होने वाली है, या नेताजी अभी और लोगों के घर बिगाड़ेगे । हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी की धर्मपत्नी ने भी पति की रंगीन मिजाज छवि से परेशान होकर तलाक की अर्जी लगा रखी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह पति पत्नी की लड़ाई है, तलाक- तलाक की लड़ाई में नेताजी का नाम सबकी जूबां पर है। लेकिन हकीकत में लड़ाई का मूल कारण नेताजी ही माने जा रहे हैं। नेताजी के चर्चे भाजपा मुख्यालय में सुने जा सकते हैं ,लेकिन क्या करें इतने बडे पद पर पर हैं कि उनके खिलाफ कोई मुंह खोलने को राजी नहीं होता। हो सकता है यह नेता जी को बदनाम करने की साजिश भी हो लेकिन फिलहाल तो चर्चाएं जोरों पर। पुलिस अधिकारी ने कोर्ट में नेताजी के खिलाफ हलफनामा देकर तलाक का मुख्य आधार नेता जी को बताया है इसको चुटकुला नहीं जा सकता झूठ लाया नहीं जा सकता।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version