Home latest नृसिंह लीला और बाराहा अवतार लीला के सफल आयोजन पर . प्रसादी...

नृसिंह लीला और बाराहा अवतार लीला के सफल आयोजन पर . प्रसादी और सम्मान समारोह का आयोजन

0

 

नृसिंह लीला और बाराहा अवतार लीला के 225वें संस्करण की बड़ी सफलता पर. सम्मान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  श्री तारकेश्वर नवयुग मंडल की ओर से तारकेश्वर मंदिर में आयोजित श्री नृसिंह लीला और बाराहा अवतार लीला के 225वें संस्करण की बड़ी सफलता पर. चांदनी चौक स्थित श्रीबृिज विधि जी के मंदिर में प्रसादी एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

श्री ताड़केश्वर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विक्रांत व्यास और कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर बीडी रावत एवं सचिव डॉ गोविंद रावत एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर श्री ताड़केश्वर जी के मंदिर और ब्रिज विधि के मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया।  इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पहार व दुपट्टों से सम्मान किया गया।

बाबा श्री ताड़केश्वर नाथ महादेव की श्री चित्र भी भेंट किये गये।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के सेवानिवृत कर्नल  अनुपम पारीक एवं माता जी थे। विधायक रफीक खान, खान समूह के प्रबंध निदेशक नटवर शारदा, समाजसेवी गुंजन रावत,  गिर्राज देवी, दक्षेश, दर्श, सोनल देवी, सीए प्रियंका कट्टा, अनुज पटोदिया, एलएल गुप्ता, कृष्ण अवतार खंडेलवाल, अंकित एवं अमित गोयल मौजूद रहे। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख समाजसेवी, अधिवक्ता, शीर्ष अधिकारी, राजनीतिक नेता मौजूद रहें । विक्रांत व्यास ने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं ने प्रसादी का आनंद लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version