Home crime सांभर पुलिस ने 23 आपराधिक मामलों में वांछित शातिर चोर को किया...

सांभर पुलिस ने 23 आपराधिक मामलों में वांछित शातिर चोर को किया गिरफ्तार

0

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव ने मुलजिम को पकड़ने के लिए दिखाए तत्परता

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*सांभरलेक:-रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी* 

सांभर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर बालू राम उर्फ बाल्या बाबरी को गिरफ्तार किया। आरोपी जयपुर शहर ग्रामीण और नागौर जिले में लूट चोरी वह आर्म्स एक्ट के करीब 23 मामलों में वांछित है।

आरोपी दिन में मकान की रेकी कर रात में सुनसान घरों में घुसकर चोरी करता था, भांकरोटा थाने का हिस्ट्रीशीटर बालू राम नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों का अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version