Home crime फर्जी खेल प्रमाण पत्र लगाकर सरकारी नौकरी पाने वाली दो शिक्षिकाओं को...

फर्जी खेल प्रमाण पत्र लगाकर सरकारी नौकरी पाने वाली दो शिक्षिकाओं को SOG ने किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान चूरू जिले से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चूरू की एकता थालोर पुत्री दिलीप सिंह और बीदासर की बबीता जाखड़ पुत्री हरकराम शामिल हैं। बबीता जाखड़ का ससुराल सुजानगढ़ में है। दोनों महिलाओं ने खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से नौकरी हासिल की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी खेल प्रमाण पत्रों का नेटवर्क बीदासर, सुजानगढ़ और चूरू तक फैला हुआ है। एसओजी की टीम पूरे गिरोह और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एसओजी की टीम ने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई की, जिससे यह मामला उजागर हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version