अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 103 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद

0
77
- Advertisement -

डग (झालावाड़) : अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश,

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुनील निगम की रिपोर्ट

झालावाड़ जिले के डग थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरियों से भरे ट्रक से 103 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी एस्कॉर्ट कर रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर डग थाना पुलिस ने दुधालिया चौकी के सामने नाकाबंदी की। एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन और वृताधिकारी जयप्रकाश अटल गंगधार के सुपरविजन में थाना प्रभारी वासुदेव सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पीरु लाल मालवीय और अनवर उर्फ अनु सहित 4 गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान एक कार (क्रमांक RJ-17 CC 2662) को रुकवाया गया, जिसमें दो व्यक्ति – पीरूलाल मालवीय और अनवर उर्फ अनु बैठे थे। पीरूलाल के पास से इंडियन आर्मी का आईडी कार्ड मिला। पूछताछ में उसने जानकारी दी कि एक ट्रक (क्रमांक RJ-20 GB 7851) आ रहा है।

पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें सरियों के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपा मिला। ट्रक में बैठे दो अन्य व्यक्तियों की पहचान जहीर खान और विनोद शर्मा के रूप में हुई।

सेना का फर्जी आईडी कार्ड बन रहा था हथियार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीरूलाल, इंडियन आर्मी का आईडी कार्ड दिखाकर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को गुमराह करता था, ताकि ट्रक में भरा मादक पदार्थ सुरक्षित पार हो सके।

गिरफ्तार आरोपी

. पीरूलाल मालवीय पुत्र मांगीलाल, जाति बलाई, उम्र 34 वर्ष, निवासी पिपलिया कुलमी, माचलपुर थाना राजगढ़ (मप्र)। अनवर उर्फ अनु पुत्र जफर हुसैन, उम्र 29 वर्ष, निवासी झालरापाटन। जहीर खान पुत्र फारुख खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी झालरापाटन विनोद शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी झालरापाटन गिरफ्तार

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से खरीदा गया और इसकी सप्लाई किन-किन जगहों पर की जानी थी। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here