Home crime दरिंदगी की हद पार: 65 वर्षीय महिला के काटे पैर, चांदी के...

दरिंदगी की हद पार: 65 वर्षीय महिला के काटे पैर, चांदी के आभूषण लूटकर फरार

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- बनी सिंह मीणा
गंगापुर सिटी में दरिंदगी की हद पार: चांदी के लिए कांटे पैर
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पैरों को काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए अज्ञात बदमाश। घटना के बाद महिला को सड़क किनारे तड़पता हुआ छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रैफर किया गया है।
घटना का विवरण
यह सनसनीखेज वारदात गंगापुर सिटी की गंगा की कोठी पेट्रोल पंप से आगे जाट बड़ौदा मार्ग पर स्थित पुलिया के पास हुई।
बताया जा रहा है कि सीत्तौड़ की ढाणी निवासी 65 वर्षीय कमला देवी पत्नी मूलचंद रेगर सुबह किसी काम से निकली थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके दोनों पैरों में पहने चांदी के कड़े उतारने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं उतरे तो निर्दयता से उनके पैर काट दिए और आभूषण लेकर फरार हो गए।
घायल महिला ने लगाई मदद की गुहार
रातभर तड़पने के बाद जब कमला देवी को सुबह होश आया तो उन्होंने सड़क किनारे से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई।
खेती का कार्य करने जा रहे कुछ ट्रैक्टर चालकों ने महिला को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया।
तीन थानों की पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना, कोतवाली थाना और उदेई मोड़ थाना पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version