Home latest पूर्व महंत योगी कैलाशनाथजी महाराज की पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को

पूर्व महंत योगी कैलाशनाथजी महाराज की पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

 राज्यभर से साधु-संत और अनुयायी होंगे शामिल, धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

पादूकलां से संवाददाता

पादूकलां। कस्बे के राईको की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम  में पूर्व महंत योगी कैलाशनाथ जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेशभर से साधु-संत, भक्तगण और ग्रामीण श्रद्धालु जुटेंगे।

कार्यक्रम को लेकर बहुरंगी पोस्टर का विमोचन साधु-संतों की सानिध्य में किया गया। जोगेश्वर धाम के महंत  योगी पर्वतनाथ जी महाराज  ने पोस्टर जारी करते हुए श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

  कार्यक्रम का विस्तृत आयोजन

  •  11 अक्टूबर (रात्रि) — भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन

  •  12 अक्टूबर (सुबह) — हवन का आयोजन सुबह 8:15 बजे

  •  समाधि पूजा एवं महाप्रसादी 12:15 बजे से

  •  तत्पश्चात महा प्रसादी का आयोजन

 श्रद्धालु और अनुयायी रहे मौजूद

विमोचन कार्यक्रम में शिष्य और अनुयायी — संग्राम राम माली, बीरम राम गुर्जर, राजुनाथ, शिवनाथ, बलवीर राम गौरा, राकेश पारीक, संदीप सोनी, बबलू सेन, तेजाराम देवासी, सुरजराम गोरा, सचिन, सुमेर, ओमप्रकाश देवासी, जोगीराम हिलु सहित ग्रामीण युवा शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version