Home crime बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर रुपए से भरा बैग लूटा

बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर रुपए से भरा बैग लूटा

0

आसपुर थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस ने सीसी टीवी खंगाले

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आसपुर से  प्रवीण कोठारी की रिपोर्ट

आसपुर । थाना क्षेत्र में रात्रि करीब 7.30 बजे भबराना से आ रहे एक व्यापारी से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशो ने मारपीट कर दो लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।घटना की जानकारी पीड़ित ने थाने जाकर दी ।जिस पर पुलिस ने भबराना पहुंच कर सीसी कैमरे से तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपुर निवासी दिलीप पुत्र तेजपाल सुरावत जैन जो भबराना में 16 साल से किराना की दुकान करता है।जो रोज शाम को आसपुर आता था।वही शुक्रवार शाम रोज की तरह दुकान बंद कर शाम करीब 6.30 बजे निकला और जैसे रामा गांव के पास पहुंचा ही था की एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए । जो पीड़ित के बाइक के साथ चलने लगे ।और पीछे से तीसरे बदमाश ने टंकी पर रखा बैग उठा लिया । पीड़ित ने बैग पकड़ भी लिया ।और करीब आधा किमी पीछा भी किया ,चिल्लाया ।पर बदमाश रामा गांव में घुस गए ।वहा लोग घरों से निकले तब तक बदमाश फरार हो गए । पीड़ित ने बताया की बैग में 2 लाख के करीब नगदी थी।पीड़ित आकर थाने में जानकारी दी ।तत्काल सीआई तेज सिंह के निर्देशन में पुलिस जाप्ता मौके के लिए रवाना हुआ। रात्रि में भबराना में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले ।लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। आसपुर में हररोज चोरिया हों रही है लेकिन एक भी चोरी का सुराग नहीं लगा पा रही है। जिससे बदमाशो के हौसले बुलंद है । वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।घटना की गम्भीरता को देखते हुए सीआई तेजसिंह ने तत्काल दो टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश में जुटी।

Previous articleओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
Next articleकरंट लगने से महिला किसान की मौत
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version