Home accident रूपा खेड़ा की पहाड़ी व भगवान पूरा स्कूल के पास लगी आग

रूपा खेड़ा की पहाड़ी व भगवान पूरा स्कूल के पास लगी आग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के रूपा खेड़ा की पहाड़ी पर फिर से शनिवार शाम के समय आग लगी है जिसे ग्रामीणों को डर सताने लगा है। अधिवक्ता सुरेश सिंह रावत ने बताया कि शनिवार शाम को रूपा खेड़ा फायरिंग रेंज के पास पहाड़ी पर फिर से आग लगी है बताएं कि पूर्व में भी इसी पहाड़ी पर 6 दिन पूर्व भयंकर आग लग गई।  जो करीब 10 से 12 बीघा क्षेत्र में फैल गई थी।

शनिवार को भी दुबारा इस पहाड़ी पर आग लगी है वहीं दूसरी ओर भगवानपुरा स्कूल के पास भी बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जिससे ग्रामीणों ने बिजली निगम को भी सूचना दी है ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुजाने के लिए जूट गए है । वही रूपा खेड़ा की पहाड़ी पर आग लगने के कारणों पता नही चल पाया है पहाड़ी पर चल रही आग की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुँचे जहा उन्होंने पुलिस व राजसमन्द नगर परिषद की दमकल को सूचना दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version