लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद के केलवाड़ा से बड़ी खबर,
पहाड़ियों के बीच बने एक कुएं में गिरा व्यक्ति,
स्थानीय ग्रामीणों ने केलवाड़ा थाना पुलिस को दी सूचना,
केलवाड़ा इलाके के शनि महाराज मंदिर के पास की घटना,
पुलिस की सूचना पर राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर,
कुएं में गिरे युवक को बाहर निकालने का किया जा रहा है प्रयास,

गौतम शर्मा
राजसमंद। के केलवाड़ा थाना इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर पति—पत्नी कुएं के पास नहाने गए थे उस दौरान पति कुएं में गिर जाता है। जिस पर पत्नी ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। अपने स्तर पर किए में गिरे व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया गया कामयाबी नहीं मिलने पर राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम पहाड़ियों के बीच शनि महाराज मंदिर के पास बने कुएं पर मौके पर पहुंची और डूबे व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास कर शव को बाहर निकाल मोर्चरी में रखवाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।










































